Sunday, November 29, 2026
No menu items!
spot_img

आयतुल्लाह अल-उज़्मा शेख हुसैन वहीद खुरासानी (र.अ.) के निधन पर शोक सभा का आयोजन

लखनऊ: मरजा-ए-आलीकद्र आयतुल्लाह अल-उज़्मा आका-ए-शेख हुसैन वहीद खुरासानी (रिज़वानुल्लाह तआला अलैह) के निधन पर मरकज़-ए-फ़िक़्ह व फ़क़ाहत, लखनऊ की ओर से हुसैनाबाद स्थित ऐतिहासिक छोटे इमामबाड़े में एक मजलिस और शोक सभा का आयोजन किया गया।

इस शोक कार्यक्रम में शहर के प्रसिद्ध व प्रतिष्ठित उलमा, खतीबों, ज़ाकिरों, धार्मिक मदरसों के छात्रों और बड़ी संख्या में मोमिनीन ने शिरकत की। इस अवसर पर हौज़ात-ए-इल्मिया (धार्मिक शिक्षा केंद्रों) के प्रतिनिधियों ने भी शामिल होकर दिवंगत मरजा-ए-आलीकद्र को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

शिरकत करने वाले प्रमुख प्रतिनिधियों में सुल्तानुल मदारिस व नाज़मिया से मौलाना सैयद फरीदुल हसन साहब, तंज़ीमुल मकातिब से मौलाना सैयद सादिक साहब, जामियातुज़ ज़ाहिर से मौलाना सैयद सईदुल हसन साहब और जामिया तबलीग से मौलाना मिर्ज़ा रज़ा अब्बास, तथा दफ़्तर-ए-नुमाइंदगी आयतुल्लाह अल-उज़्मा सैयद अली सीस्तानी (मद्दा ज़िल्लुहुल आली) के वकील हुज्जतुल इस्लाम वल मुस्लिमीन जनाब सैयद अशरफ ग़रवी साहब शामिल थे। इसके अतिरिक्त विभिन्न धार्मिक और शैक्षणिक संस्थानों से जुड़े उलमा, ज़ाकिरों और खतीबों ने भी इस शोक सभा में भाग लिया।

इस मौके पर उलमा और खतीबों ने अपने विचार व्यक्त करते हुए दिवंगत मरजा-ए-आलीकद्र की शैक्षणिक, धार्मिक, प्रचार-प्रसार और मज़हबी सेवाओं को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी।

वक्ताओं ने आयतुल्लाह अल-उज़्मा शेख हुसैन वहीद खुरासानी (र.अ.) के विद्वत्तापूर्ण व्यक्तित्व, फ़िक़ही (न्यायशास्त्रीय) मक़ाम, धार्मिक दूरदर्शिता और शिया जगत के लिए उनकी अमूल्य सेवाओं को याद करते हुए उनके निधन को इस्लामी जगत और विशेष रूप से शिया समुदाय के लिए एक बड़ी शैक्षणिक और धार्मिक क्षति बताया।

कार्यक्रम के समापन पर दफ़्तर-ए-नुमाइंदगी आयतुल्लाह अल-उज़्मा शेख हुसैन वहीद खुरासानी (र.अ.) की ओर से उनके वकील हुज्जतुल इस्लाम वल मुस्लिमीन मौलाना सैयद मोहम्मद मियां आबिदी साहब ने सभी उलमा, ज़ाकिरों, खतीबों, हौज़ात-ए-इल्मिया के प्रतिनिधियों और सभा में उपस्थित सभी लोगों का आभार व्यक्त किया तथा उनकी उपस्थिति व संवेदना के लिए धन्यवाद दिया।

मजलिस का समापन दिवंगत आत्मा की बुलंदी-ए-दरजात, मग़फ़िरत (क्षमा) और शोक संतप्त परिजनों व सभी मोमिनीन के लिए सब्र-ए-जमील (धैर्य) की दुआ के साथ हुआ।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ताज़ा ख़बरें