मनोरंजन डेस्क : त्यागराजन कुमारराजा की सबसे ज्यादा इंतजार की जाने वाली फिल्म पॉकेट नोवेल हर बीतते दिन के साथ लगातार चर्चा में बनी हुई है। ऐसे में, फिल्म से विजय सेतुपति, मालविका मोहनन और राज बी शेट्टी के नए लुक रिलीज़ ने दर्शकों के बीच फिल्म को देखने की बेसब्री को और बढ़ा दिया है। इसके अलावा, फिल्म से जुड़ी खास बात यह भी है कि त्यागराजन कुमारराजा और विजय सेतुपति द्वारा सुपर डीलक्स करने के बाद उन्हें यह फिल्म एक बार फिर साथ लाई है। बता दें कि फिल्म में मौजूद यह तीनों स्टार्स और उनके अलग और अनोखे अंदाज ने फिल्म की रिलीज़ के लिए दर्शकों की उत्सुकता को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है।
फिल्म से सामने आए विजय सेतुपति के नए स्टिल्स में वह बेहद शांत लगने के साथ प्रभावशाली नजर आ रहे है। इन स्टिल्स में वे पहले कभी न देखे जाने वाले उनके किरदारों से बिल्कुल अलग लग रहे हैं। विजय सेतुपति को उनकी फिल्म्स “विक्रम वेधा”, “महाराजा” और “बत्था” में शानदार परफॉर्मेंस के लिए जाना जाता है, ऐसे में कहना होगा कि इस बार नए अवतार और नई कहानी के साथ वह दर्शकों के लिए कभी न बुलाया जाने वाला सिनेमैटिक एक्सपीरियंस लेकर आने के लिए तैयार हैं।
वहीं, मालविका मोहनन के लुक की बात करें तो, उससे नजरें हटाना मुश्किल है। सामने आई तस्वीर में एक्टर्स हल्की रोशनी और इंटेंस बैकग्राउंड के बीच काफी गंभीर और सोच में डूबी नजर आ रही हैं। मालविका के एक्सप्रेशन दर्शकों को उनके किरदार के बारे में और सोचने के लिए मजबूर कर रहे हैं। इतना ही नहीं दर्शकों को एक चीज जो आकर्षित कर रही है, वह है मालविका और विजय सेतुपति की जोड़ी, जो फिल्म में देखने मिलने वाली है। बता दें कि यह जोड़ी इससे पहले पेट्टा और मास्टर जैसी फिल्मों में साथ काम कर चुके है, लेकिन यह पहला मौका होने जा रहा है जब वे इस फिल्म के जरिए स्क्रीन स्पेस शेयर करेंगे।
राज बी शेट्टी का नया अंदाज भी फिल्म को लेकर चर्चा की एक बड़ी वजह बन गया है। सामने आए लुक में वह अपने आम रफ एंड टफ अंदाज से बिल्कुल अलग नजर आ रहे हैं। गरुड़ गमना वृषभ वाहन, टोबी और सु फ्रॉम सो, जैसी फिल्मों में अपने अभिनय और अलग तरह के किरदारों से पहचान बनाने वाले राज बी शेट्टी इस बार एक नए अवतार में दिखाई देंगे। उनका यह लुक दर्शकों के मन में उनके किरदार को लेकर उत्सुकता पैदा कर रहा है।
इस फिल्म की कमान त्यागराजन कुमारराजा के हाथों में है, जिन्हें भारतीय सिनेमा के सबसे अलग और हटकर फिल्में बनाने वाले डायरेक्टर्स में गिना जाता है। आरन्या कांडम और सुपर डीलक्स जैसी फिल्मों के जरिए उन्होंने हमेशा लीक से हटकर कहानियां पेश की हैं। उनकी फिल्मों में अनोखी कहानियां, पेचीदा किरदार और अलग तरह का सिनेमाई अंदाज देखने को मिलता है। उनकी फिल्मों की खासियत है कि कहानियों में कई परतें होती हैं, अचानक आने वाले मोड़ दर्शकों को चौंकाते हैं और इंसानी रिश्तों के साथ समाज को भी एक नए नजरिए से दिखाया जाता है। सात साल से ज्यादा समय बाद बड़े पर्दे पर उनकी वापसी हो रही है, इसलिए पॉकेट नोवेल उन दर्शकों के लिए खास फिल्म होने वाली है, जो उनके अलग अंदाज वाले सिनेमा को काफी पसंद करते हैं।
त्यागराजन कुमारराजा और एस. डी. एझिलमथी के प्रोडक्शन में टायलर डर्डन और किनो फिस्ट के बैनर तले बनी यह फिल्म, सिनेमाघरों में 14 जनवरी 2027 को रिलीज होगी। तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़ और हिंदी समेत पांच भाषाओं में रिलीज होने वाली यह पोंगल के खास मौके पर थिएटर्स में दस्तक देगी। इस तरह से, इसे साल की एक बड़ी पैन-इंडिया रिलीज कहना गलत नहीं होगा। बता दें कि फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है और अब सामने आ रहे कलाकारों के नए लुक ने दर्शकों की फिल्म देखने के लिए उत्सुकता को और बढ़ा रहे हैं।


