झारखंड: केंद्रीय रेल बजट 2025 ने झारखंड के लिए ढेर सारी घोषणाएं कर दी हैं। इससे कई बड़े काम होंगे। टाटानगर से वाराणसी और बिलासपुर के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन राज्य के लिए 5000 करोड़ रुपये का आवंटन चक्रधरपुर मंडल में चतुर्थ रेल लाइन की मंजूरी कवच सुरक्षा प्रणाली की स्थापना आदि जैसी परियोजनाओं का रास्ता खुल गया है।
केंद्रीय रेल बजट ने झारखंड के लिए विकास के नए द्वार खोल दिए हैं। टाटानगर से वाराणसी और बिलासपुर के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन होने जा रहा है वहीं राज्य के लिए 5000 करोड़ रुपये का आवंटन भी हुआ है। चक्रधरपुर मंडल में चतुर्थ रेल लाइन की मंजूरी मिली है।
इसके साथ कवच सुरक्षा प्रणाली की स्थापना नई रेल परियोजनाओं का शिलान्यास अमृत भारत स्टेशनों का विकास और पुरानी पटरियों का उन्नयन – ये सभी प्रावधान राज्य में रेलवे के कायाकल्प का संकेत देते हैं। इस बजट से यात्रियों को सुविधा सुरक्षा और गति का त्रिवेणी प्राप्त होगा।