Thursday, June 19, 2025
No menu items!
spot_img

पंजाब ने IPL का सबसे छोटा स्कोर डिफेंड किया:कोलकाता को 111 रन नहीं बनाने दिए, चहल ने 4 विकेट लेकर मैच पलटा

पंजाब : पंजाब किंग्स ने IPL इतिहास का सबसे छोटा स्कोर डिफेंड कर दिखाया। मंगलवार को मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह स्टेडियम में पंजाब ने बैटिंग चुनी। टीम 111 रन ही बना सकी। जवाब में KKR 95 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।पंजाब से युजवेंद्र चहल ने 4 विकेट लेकर मैच पलटा। मार्को यानसन ने 3 विकेट लिए। प्रभसिमरन सिंह ने 30 और प्रियांश आर्या ने 22 रन बनाए। कोलकाता से हर्षित राणा ने 3 विकेट लिए। वरुण चक्रवर्ती और सुनील नरेन को 2-2 विकेट मिले।

पंजाब ने सबसे छोटा स्कोर डिफेंड किया पंजाब ने 111 रन डिफेंड किए, टीम ने IPL का सबसे छोटा स्कोर डिफेंड किया। उनसे पहले 2009 में चेन्नई सुपर किंग्स ने पंजाब किंग्स के खिलाफ ही 116 रन डिफेंड किए थे। तब पंजाब 92 रन ही बना सका था।आखिरी 30 गेंदों पर कोलकाता को 17 रन चाहिए थे। मार्को यानसन बॉलिंग करने आए। उन्होंने ओवर की पहली ही गेंद शॉर्ट पिच फेंकी, आंद्रे रसेल बड़ा शॉट खेलने गए, लेकिन गेंद उनके बैट से लगकर स्टंप्स से टकरा गई।रसेल के विकेट के साथ ही पंजाब 95 रन के स्कोर पर सिमट गई। यानसन को तीसरा विकेट मिला और पंजाब ने 16 रन से मैच जीत लिया। उन्होंने IPL इतिहास का सबसे छोटा स्कोर डिफेंड किया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ताज़ा ख़बरें