Friday, June 20, 2025
No menu items!
spot_img

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025: त्रिकोणीय मुकाबला, मतदान 5 फरवरी को

 नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए प्रचार अभियान सोमवार शाम को समाप्त थम गया और अब ना सिर्फ दिल्ली की बल्कि पूरे देश की निगाहें 70 विधानसभा सीट वाली दिल्ली चुनाव पर टिक गई है। दिल्ली में बुधवार 5 फरवरी को मतदान है। वहीं पर इस चुनाव के नतीजे 8 फरवरी को घोषित किए जाएंगे। 

इस बार के चुनाव को माना जा रहा है कि त्रिकोणीय मुकाबला होगा। जबकि बीते दो चुनाव (2015 और 2020) में लड़ाई भाजपा और आम आदमी पार्टी के बीच ही देखी गई। ये बात अलग ही कि चुनाव परिणाम में आप को एकतरफा जीत मिली थी। दिल्ली में AAP के आने से पहले कांग्रेस ने 15 सालों तक दिल्ली पर राज किया। वहीं पर बीजेपी बीते 27 सालों से सरकार बनाने को तरस रही है। 

दिल्ली के मतदाता आंकड़े:

दिल्ली में कुल मतदाताओं की संख्या 1 करोड़ 55 लाख 24 हजार 858 है। इसमें 83 लाख 49 हजार 645 पुरुष, 71 लाख 73 हजार 952 महिलाएं, और 1261 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं। पिछले कुछ महीनों में महिला और पुरुष मतदाताओं की संख्या में मामूली बढ़ोतरी हुई है, और ट्रांसजेंडर मतदाताओं की संख्या में भी 30 का इजाफा हुआ है।

मतदान करने से पहले यह सुनिश्चित कर लें कि आपका नाम वोटर लिस्ट में दर्ज है और मतदान केंद्र जाते समय अपने पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड और वोटर आईडी को साथ ले जाना न भूलें। अब सबसे जरूरी आप पोलिंग बूथ कैसे खोजेंगे तो हम आपको बताते हैं। 

दिल्ली विधानसभा चुनाव में हिस्सा लेने के लिए वोटर्स अपनी मतदाता पर्ची ऑनलाइन कैसे करें डाउनलोड। जानें 

  • सबसे पहले आप मुख्य निर्वाचन अधिकारी, दिल्ली की वेबसाइट पर जाइये।
  • मतदाता सूची में अपना नाम खोजिए।
  • उसके बाद मांगी गई सारी जानकारी दर्ज कीजिए और फिर सर्च पर क्लिक करिए।
  • यदि आपको आपका नाम दिखाई देता है, तो फिर उस पर क्लिक करिए।
  • इसके बाद आप अपनी मतदाता पर्ची डाउनलोड कर सकते हैं या फिर उसकी प्रिंट निकाल सकते हैं।

अपने मोबाइल एप से ऐसे लें पोलिंग बूथ की जानकारी

  • आप अपने एंड्रॉयड या आईफोन एप पर वोटर हेल्पलाइन ऐप को डाउनलोड करिए।
  • इसके बाद एप पर आप वोटर आईडी कार्ड का EPIC नंबर जो कि 10 अंकों का होता है वो डालिए। इसके बाद और दूसरी जानकारी डाल लें।
  • फिर सर्च पर क्लिक करिए। पोलिंग बूथ को सर्च करते ही आपको पूरी डिटेल मिल जाएगी। अब आप या तो डाउनलोड कर लीजिए या फिर स्क्रीनशॉट ले लीजिए।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ताज़ा ख़बरें