Thursday, June 19, 2025
No menu items!
spot_img

भारत बोला- पाकिस्तान को PoK खाली करना पड़ेगा:पाकिस्तान आर्मी चीफ के टू-नेशन थ्योरी वाले बयान पर कहा- बांग्लादेश बनते ही यह थ्योरी फेल हुई

भारत ने गुरुवार को कहा- PoK भारत का अभिन्न अंग है। इस पर पाकिस्तान का अवैध रूप से कब्जा है। पाकिस्तान को PoK हर हाल में खाली करना पड़ेगा।

भारत के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने पाकिस्तान के आर्मी चीफ के कश्मीर और टू नेशन थ्योरी वाले बयान पर यह प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है।

उनके टू नेशन थ्योरी वाले बयान पर जायसवाल ने कहा कि यह थ्योरी 1971 में बांग्लादेश की आजादी के बाद ही खारिज हो चुकी थी।

पाकिस्तान के आर्मी चीफ मुनीर ने बुधवार को कश्मीर को पाकिस्तान के गले की नस बताया था।

जनरल मुनीर बोलेहमारी सोच हिंदुओं से अलग

पाकिस्तान के आर्मी चीफ जनरल असीम मुनीर ने कहा है कि पाकिस्तान की नींव कलमे (इस्लाम धर्म का मूल मंत्र) पर रखी गई है। हम हर मामले में हिंदुओं से अलग हैं। हमारा धर्म अलग है, हमारे रीति-रिवाज अलग हैं। हमारी संस्कृति और सोच अलग है। यही टू-नेशन थ्योरी की नींव थी।

इस्लामाबाद में पहले ओवरसीज पाकिस्तानी सम्मेलन में जनरल मुनीर ने कहा था कि पाकिस्तान की कहानी अपने बच्चों को आपको जरूर सुनानी है।

हमारे पूर्वजों ने सोचा कि हम हिंदुओं से अलग हैं। हमारी सोच, हमारी महत्वाकांक्षाएं अलग हैं। इसी वजह से हम दो देश हैं, एक देश नहीं हैं। इस देश के लिए हमारे पूर्वजों ने बलिदान दिया है। हम जानते हैं कि इसकी रक्षा कैसे करनी है।

जनरल मुनीर ने कहा- आज तक सिर्फ दो रियासतों की बुनियाद कलमे पर पड़ी। पहली रियासत-ए-तैयबा, क्योंकि तैयबा को हमारे नबी (मोहम्मद साहब) ने नाम दिया था। आज उसे मदीना कहते हैं। वहीं, दूसरी रियासत 1300 साल बाद अल्लाह ने पाकिस्तान बनाई।

जनरल मुनीर ने कश्मीर कोगले की नसबताया था

मुनीर ने कश्मीर को पाकिस्तान की ‘गले की नस’ बताया था। उन्होंने कहा, “हमारा रुख बिल्कुल साफ है। कश्मीर हमारी गले की नस था, है और रहेगा। हम इसे कभी नहीं भूलेंगे। हम अपने कश्मीरी भाइयों को उनके वीरतापूर्ण संघर्ष में अकेले नहीं छोड़ेंगे।” उन्होंने कश्मीर को गाजा से जोड़ते हुए कहा, “पाकिस्तानियों का दिल गाजा के मुसलमानों के साथ धड़कता है।”

मुनीर बोलेबलूचिस्तान के आतंकियों को कुचल देंगे

जनरल मुनीर ने बलूचिस्तान में बढ़ते अलगाववादी आंदोलनों और आतंकी गतिविधियों पर भी कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA) को चेतावनी देते हुए कहा, “बलूचिस्तान पाकिस्तान का गौरव है। क्या आप इसे आसानी से छीन लेंगे? दस पीढ़ियां भी इसे नहीं ले पाएंगी। इंशाअल्लाह, हम इन आतंकियों को जल्द ही कुचल देंगे।”

उन्होंने बलूचिस्तान में हाल के हमलों, जैसे मार्च 2025 में जफर एक्सप्रेस ट्रेन के अपहरण का जिक्र किया और कहा कि “1500 आतंकी” देश का भविष्य नहीं बदल सकते। उन्होंने दावा किया कि अगर 13 लाख सैनिकों वाली भारतीय सेना पाकिस्तान को डरा नहीं सकी, तो आतंकी कैसे डरा सकते हैं?

जनरल मुनीर ने आतंकवाद के कारण निवेश न आने की चिंताओं को खारिज करते हुए कहा, “क्या आपको लगता है कि आतंकी देश का भाग्य छीन सकते हैं? जब तक पाकिस्तानी जनता अपनी सेना के साथ है, कोई भी चुनौती हमें नहीं रोक सकती। सवाल यह नहीं कि पाकिस्तान कब तरक्की करेगा, सवाल यह है कि कितनी तेजी से करेगा।”

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ताज़ा ख़बरें