नई दिल्ली: रेखा गुप्ता ने आज बृहस्पतिवार (20 फरवरी) को दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली है। इसके बाद मीडिया से बात करते हुए सीएम रेखा ने कहा कि विकसित दिल्ली के लिए जनता से किए गए सारे वादे पूरे किए जाएंगे आज शाम को यमुना घाट पर आरती की जाएगी। उसके बाद शाम 7 बजे कैबिनेट की मीटिंग बुलाई गई है। बता दें यमुना घाट पर चार आरती के स्टैंड बनाए गए हैं। यमुना नदी किनारे स्थित वासुदेव घाट की सजावट जारी है। यहां पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में पूरी कैबिनेट यमुना पूजन कर इतिहास रचेगी। इसके पूर्व कभी नहीं हुआ जब कैबिनेट ने यमुना आरती की हो।
घाट पर चार आरती के स्टैंड बनाए गए हैं।
पिछली सरकार ने कोई काम नहीं किया। भाजपा से उम्मीद है क्योंकि, शपथ ग्रहण के बाद पहला काम मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता यमुना आरती से कर रही हैं। सुमन गुप्ता, संरक्षक, बड़ी पंचायत वैश्य बीसे समाज , जो यमुना आरती का प्रबंधन करती है। दिल्ली सरकार में मंत्री रविंद्र इंद्रराज यमुना घाट पर पहुंच चुके हैं।
घाट के सामने ही यमुना सफाई को लेकर बड़ी बड़ी मशीनें लगाई गई है।
सीएम रेखा गुप्ता ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में ‘विकसित दिल्ली’ के संकल्प के साथ आज मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। यह सिर्फ एक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि दिल्लीवासियों की आकांक्षाओं को साकार करने का अवसर है।