Sunday, October 4, 2026
No menu items!
spot_img

अदिति दोहरे खिताब की होड़ में, लोकशिता संग जीता युगल खिताब एकल के भी फाइनल में बनाई जगह

लखनऊ: अदिति झा व लोकशिता यादव ने किरन अग्रवाल मेमोरियल लखनऊ जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप में उम्दा खेल दिखाते हुए बालिका अंडर-11 युगल का खिताब अपने नाम कर लिया। अदिति व लोकशिता की जोड़ी ने इस वर्ग के फाइनल में अन्विका व कशिका खन्ना को 11-15, 16-14, 15-11 से हराकर विजेता ट्रॉफी जीती।

उत्तर प्रदेश बैडमिंटन एसोसिएशन के तत्वावधान में लखनऊ बैडमिंटन एसोसिएशन द्वारा बीबीडी यूपी बैडमिंटन अकादमी, गोमतीनगर में आयोजित चैंपियनशिप में शनिवार को क्वार्टर फाइनल व सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए।

अदिति ने बालिका अंडर-11 एकल के फाइनल में भी जगह बनाई। वहीं मेगन प्रकाश ने बालिका अंडर-17 व अंडर-15 एकल के फाइनल में प्रवेश किया। अर्णवी पाठक, सार्थक यादव, प्रशस्ति शर्मा, तेजस प्रताप सिंह ने भी दो वर्गो के फाइनल में स्थान सुरक्षित किया। बालिका अंडर-17 एकल के सेमीफाइनल में मेगन प्रकाश ने अपराजिता घोषाल को 15-9, 15-7 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। दूसरे सेमीफाइनल मे अर्णवी पाठक ने सारा अली को 15-8, 15-11 से शिकस्त दी।

मेगन ने फिर बालिका अंडर-15 एकल के सेमीफाइनल में ऋद्धि दुबे को 15-9, 16-18, 15-12 से हराया। वहीं दूसरे सेमीफाइनल में अर्णवी पाठक ने सारा अली को 12-15, 15-4, 15-3 से हराकर खिताबी मुकाबलें में प्रवेश किया। बालिका अंडर-11 एकल के सेमीफाइनल में अदिति झा ने अन्विका को 15-13, 15-8 से हराया जबकि किमाया सिंह ने लोकशिता यादव को 15-6, 15-8 से शिकस्त दी।

बालक अंडर-11 एकल में अभिजय सिंह ने लक्षित यादव को 15-5, 15-8 से और तेजस प्रताप सिंह ने सिद्धार्थ मेहरोत्रा को 15-10, 15-7 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। बालक अंडर-17 एकल के सेमीफाइनल में तथास्तु राय ने लोनिबॉन पावे का 15-13, 9-15, 15-8 से और सार्थक यादव ने प्रज्जवल पाठक को 15-12, 15-10 से हराकर खिताबी भिड़ंत तय की।

बालक अंडर-13 एकल के सेमीफाइनल में सृजन यादव ने अधिराज दास को 16-14, 15-12 से हराया जबकि अक्षत शुक्ला ने शिवांश सक्सेना को 15-2, 15-10 से हराकर खिताबी मुकाबले में प्रवेश किया।

बालिका अंडर-13 एकल के सेमीफाइनल में प्रशस्ति शर्मा ने एकांशी सिंह को 15-13, 15-8 से और सान्वी कुमार ने अभिसारिका सिंह को 15-11, 15-10 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। बालक अंडर-15 एकल में सार्थक यादव ने प्रीत राज को 15-13, 10-15, 21-20 से और जैसन आनंद ने आश्वत मिश्रा को 15-12, 15-10 से शिकस्त देकर फाइनल में प्रवेश किया।

बालिका अंडर-13 युगल के सेमीफाइनल में अंबिका झा व एकांशी सिंह ने आद्घा व आराध्या को 15-6, 15-2 से जबकि अनायिका व प्रशस्ति शर्मा ने अभिसारिका सिंह व रिधिमा अग्रवाल को 15-6, 15-13 से हराकर फाइनल का टिकट हासिल किया।

बालक अंडर-13 युगल के सेमीफाइनल में आरव व गोपाल गुप्ता की जोड़ी ने अविराज श्रीवास्तव व युवराज श्रीवास्तव को 15-7, 15-7 से जबकि शिवांश सक्सेना व श्रेयांश मिश्रा की जोड़ी ने अब्दुल हादी व सिद्धार्थ मेहरोत्रा को 15-9, 15-12 से हराकर फाइनल में जगह बनाई।

बालक अंडर-15 युगल के सेमीफाइनल में आश्वत मिश्रा व आयुष्मान वर्मा ने रेयान सिद्दीकी व प्रशांत राजपूत को 15-4, 15-6 से और अन्वय मौर्या व श्रेयांश मिश्रा ने अभिजीत शेखर व कार्तिकेय सिंह को 15-6, 15-8 से पराजित कर खिताबी मुकाबले में प्रवेश किया।

बालक अंडर-11 युगल के सेमीफाइनल में शिवम वर्मा व यशार्थ सिंह ने आरुष जोहरी व पृथ्वी वीर को 15-10, 15-7 से हराकर फाइनल में जगह बनाई जबकि दूसरे सेमीफाइनल में अभिजय सिंह व तेजस प्रताप सिंह ने वाकओवर से जीत दर्ज की।

इसके अलावा अंडर-15 मिश्रित युगल में अन्वय मौर्या व प्रशस्ति शर्मा, अंडर-17 मिश्रित युगल में राघव श्रीवास्तव व सांची सिंह और बालक अंडर-17 युगल में अरिंजय सिंह व लोनिबान पावे की जोड़ियां भी फाइनल में पहुंची।

चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले रविवार चार अक्टूबर को सुबह 10:30 बजे से खेले जाएंगे, जबकि समापन व पुरस्कार वितरण समारोह दोपहर दो बजे से आयोजित किया जाएगा। समारोह के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश बैडमिंटन एसोसिएशन के अध्यक्ष विराज सागर दास होंगे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ताज़ा ख़बरें