Wednesday, November 25, 2026
No menu items!
spot_img

अमरावती स्पोर्ट्स सिटी में आयोजित क्रिकेट में कानपुर और फुटबॉल में गोरखपुर की टीम जीती

लखनऊ ऑफिस में बैठकर टारगेट पूरे करने वाले एसबीआई कर्मचारियों का दिन कुछ अलग था। इस बार चुनौती ऑफिस के टारगेट पूरे करने की जगह फुटबॉल के मैदान पर विपक्षी टीम के खिलाफ गोल करने और क्रिकेट के मैदान पर जीत दर्ज करने की थी। मौका था अमरावती स्पोर्ट्स सिटी में आयोजित कॉरपोरेट स्पोर्ट्स प्रतियोगिता का, जहां भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के अलग-अलग जिलों से आए कर्मचारियों ने खेलों में हिस्सा लिया।

कॉर्पोरेट बॉक्स क्रिकेट मैच में एसबीआई कानपुर की टीम ने जीत हासिल की, जबकि फुटबॉल में गोरखपुर की टीम विजेता रही। प्रतियोगिता में एसबीआई के विभिन्न विभागों और पदों पर काम करने वाले कर्मचारियों ने अपने-अपने जिलों का प्रतिनिधित्व किया।

इस तरह के आयोजन कर्मचारियों को ऑफिस के रोजमर्रा के काम से अलग एक साथ समय बिताने और खेल के जरिए एक-दूसरे से जुड़ने का मौका था। साथ ही टीम के साथ मिलकर खेलना, रणनीति बनाना और जीत के लिए प्रयास करना कर्मचारियों के बीच बेहतर तालमेल बनाने की कोशिश रही।

अमरावती के फाउंडर एवं चेयरमैन श्री रजनीकांत मिश्रा ने कहा, “आज कंपनियां अपने कर्मचारियों की फिटनेस और वेलनेस पर पहले से ज्यादा ध्यान दे रही हैं। खेलों से कर्मचारियों को एक-दूसरे के साथ बेहतर तालमेल बनाने और टीम के रूप में काम करने का मौका मिलता है। अमरावती स्पोर्ट्स सिटी में हमारी कोशिश है कि कॉरपोरेट कंपनियों को अच्छी स्पोर्ट्स सुविधाएं मिलें, जहां वे अपने कर्मचारियों के लिए खेल प्रतियोगिताएं और टूर्नामेंट आयोजित कर सकें। एसबीआई के कर्मचारियों ने यहां आकर क्रिकेट और फुटबॉल में हिस्सा लिया, यह देखकर अच्छा लगा।”

अमरावती स्पोर्ट्स सिटी में क्रिकेट, फुटबॉल, बास्केटबॉल, बॉक्स क्रिकेट, लॉन टेनिस, टेनिस और स्केटिंग सहित कई खेलों के लिए सुविधाएं उपलब्ध हैं। इन स्पोर्ट्स सुविधाओं का इस्तेमाल कॉरपोरेट कंपनियां अपने कर्मचारियों के लिए इंटर-डिपार्टमेंट और इंटर-ऑफिस प्रतियोगिताएं, टूर्नामेंट और अन्य खेल गतिविधियां आयोजित करने के लिए कर रही हैं।

अमरावती स्पोर्ट्स सिटी का उद्देश्य कॉरपोरेट संस्थानों को खेलों के लिए बेहतर जगह और सुविधाएं उपलब्ध कराना है, ताकि कर्मचारी काम के साथ अपनी फिटनेस और खेलों में भी सक्रिय भागीदारी बना सकें।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ताज़ा ख़बरें