Saturday, September 12, 2026
No menu items!
spot_img

भाजपा लोकतंत्र और संविधान विरोधी आचरण कर रही है: अखिलेश यादव

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा का आचरण लोकतंत्र विरोधी है और सरकार संविधान के खिलाफ काम कर रही है। भाजपा समाजवादी पार्टी को बदनाम करने पर उतारू है। प्रदेश में दस साल और दिल्ली की सत्ता में 13 साल से काबिज भाजपा सरकार पूरी तरह विफल हो गई है। महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार चरम पर है। भाजपा सरकार की उपलब्धियां शून्य हैं। अपनी विफलताओं को छिपाने के लिए भाजपा झूठे और व्यक्तिगत आरोप लगा रही है तथा वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में हार के डर से अनर्गल आरोप लगाए जा रहे हैं।अखिलेश यादव शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के प्रदेश मुख्यालय पर प्रदेश के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में आए कार्यकर्ताओं और नेताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा झूठ का प्रचार और प्रसार करती है। उसे लोकतंत्र और संविधान पर विश्वास नहीं है। लोकतंत्र में भाजपा का यह आचरण घोर निंदनीय है। समाजवादी पार्टी का लोकतंत्र और संविधान पर भरोसा है। पार्टी सबको साथ लेकर चलती है और लोकतांत्रिक मूल्यों को समझती है। समाजवादी पार्टी कभी भाजपाइयों जैसा आचरण नहीं कर सकती। उन्होंने पार्टी के कार्यकर्ताओं, नेताओं और समर्थकों से संयम बरतने तथा अपनी भाषा और व्यवहार को मर्यादित रखने की अपील की।अखिलेश यादव ने कहा कि वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में हार के बाद भाजपा की बौखलाहट बढ़ती जा रही है। भाजपा दुष्प्रचार करेगी, झूठी रील बनाएगी और विरोधियों को बदनाम करेगी। भाजपा किसी की सगी नहीं है। भाजपा के लोगों ने प्रभु श्रीराम को भी नहीं छोड़ा और चढ़ावे तथा चंदे में चोरी की। जनता भाजपा को समझ चुकी है और उसने भाजपा पर भरोसा खो दिया है। जनता ने वर्ष 2027 में भाजपा को सत्ता से हटाने का फैसला कर लिया है और अब उसे सत्ता से बाहर जाना ही होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार से जो भी पीड़ित, दुखी और अपमानित लोग हैं, समाजवादी पार्टी उनके साथ खड़ी है।उन्होंने कहा कि वर्ष 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाकर हर हाल में लोकतंत्र और संविधान को बचाना है। पार्टी कार्यकर्ता दिन-रात एक कर बूथ स्तर के कार्यों में जुटे रहें और भाजपा की साजिशों तथा षड्यंत्रों पर नजर रखें। भाजपा सत्ता से हटेगी तभी जनता को अन्याय, अत्याचार और भ्रष्टाचार से राहत मिलेगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ताज़ा ख़बरें