Sunday, October 4, 2026
No menu items!
spot_img

IIFA 2027 में जाह्नवी कपूर लगाएंगी ग्लैमर और एनर्जी का तड़का

यूपी डेस्क/ बॉलीवुड अभिनेत्री जाह्नवी कपूर 27वें IIFA वीकेंड एंड अवॉर्ड्स में लाइव परफॉर्मेंस से दर्शकों का मनोरंजन करती नजर आएंगी। प्रतिष्ठित IIFA का आयोजन 22 और 23 जनवरी 2027 को अबू धाबी के यास आइलैंड स्थित एतिहाद एरिना में किया जाएगा। आयोजन के लिए टिकट बिक्री शुरू हो चुकी है।

जाह्नवी कपूर ने IIFA 2027 में लाइव परफॉर्म करने को लेकर अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि अबू धाबी में उनकी पहली IIFA परफॉर्मेंस उनके दिल में हमेशा खास रहेगी। उन्होंने बताया कि उस समय उत्साह, घबराहट और दर्शकों की ऊर्जा का अनुभव उनके लिए बेहद यादगार था। अब IIFA के मंच पर वापसी उनके लिए और भी ज्यादा प्यार और उत्साह के साथ लौटने जैसा है।

जाह्नवी ने कहा कि IIFA केवल पुरस्कार समारोह नहीं, बल्कि कलाकारों, दर्शकों और दुनियाभर में बसे भारतीय समुदाय को सिनेमा के माध्यम से जोड़ने वाला खूबसूरत मंच है। उनके मुताबिक, दुनिया के अलग-अलग हिस्सों से आए दर्शकों को भारतीय फिल्मों, संगीत और कलाकारों का उत्साह के साथ जश्न मनाते देखना बेहद खास अनुभव होता है।

उन्होंने कहा कि अबू धाबी ने उन्हें पहली IIFA यात्रा की कई खूबसूरत यादें दी हैं और वह यास आइलैंड पर एक बार फिर लौटने को लेकर बेहद उत्साहित हैं। जाह्नवी ने उम्मीद जताई कि उनकी परफॉर्मेंस दर्शकों के लिए ऐसा यादगार पल बनाएगी, जिसे वे लंबे समय तक याद रखेंगे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ताज़ा ख़बरें