हसनगंज-उन्नाव। हसनगंज क्षेत्र में अम्बेडकर जयंती पर विभिन्न संगठनों के द्वारा बाइक रैली निकाली गयी। मटरिया गांव के ग्राम प्रधान अभिषेक गौतम ने युवा संघर्ष दल के नेतृत्व में एक विशाल बाइक रैली निकाली गई,। जिसमें डॉ. भीमराव अंबेडकर के जीवन और उनके द्वारा समाज में लाए गए बदलावों को सम्मानित करने के लिए लोगों ने भाग लिया। ग्राम प्रधान अभिषेक ने अपने सैकड़ो समर्थकों के साथ ग्राम पंचायत मटेरियल से रैली क्या शुभारंभ किया और विभिन्न गांव से होते हुए विकासखंड हसनगंज परिसर में जाकर समापन हुआ तत्पश्चात पूर्व मौजूद पूर्व ब्लाक प्रमुख धीरेंद्र ब्रह्मचारी के साथ युवा संघर्ष दल के पदाधिकारीयों ने डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर फूल माला अर्पित करके श्रद्धांजलि दी। उसके बाद सभी ने बारी-बारी से आई हुई जनता को संबोधित किया। इस अवसर पर सामाजिक जागरूकता और संगठन निर्माण पर जोर दिया गया, जिससे समाज के शोषित और पीड़ित लोगों की आवाज उठाई जा सके।
पूर्व ब्लॉक प्रमुख धीरेन्द्र ब्रह्मचारी ने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर एक बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे जिन्होंने भारतीय समाज में कई महत्वपूर्ण योगदान दिए। अंबेडकर जी ने दलितों और शोषितों के अधिकारों के लिए लड़ाई लड़ी और उनके उत्थान के लिए काम किया। उन्होंने सामाजिक भेदभाव के खिलाफ आवाज उठाई और दलितों के लिए समानता और न्याय की मांग की। अंबेडकर जी एक प्रसिद्ध अर्थशास्त्री और लेखक थे। उन्होंने अर्थशास्त्र पर कई पुस्तकें लिखीं और भारतीय अर्थव्यवस्था के विकास के लिए काम किया।
वही अभिषेक गौतम ने कहा कि अंबेडकर जी ने शिक्षा के महत्व पर जोर दिया और दलितों और शोषितों के लिए शिक्षा के अवसर बढ़ाने के लिए काम किया। उन्होंने सामाजिक सुधार के लिए भी काम किया और हिंदू धर्म में व्याप्त कुरूतियों के खिलाफ आवाज उठाई।
अंबेडकर जी ने हिंदू धर्म में व्याप्त कुरूतियों और छुआछूत की प्रथा से तंग आकर 1956 में बौद्ध धर्म अपना लिया। उन्होंने लाखों दलितों के साथ बौद्ध धर्म अपनाया और उन्हें बौद्ध धर्म की शिक्षाओं से परिचित कराया। अंबेडकर जी स्वतंत्र भारत के पहले कानून और न्याय मंत्री थे। उन्होंने कई महत्वपूर्ण कानूनों को बनाने में भूमिका निभाई, जिनमें हिंदू कोड बिल और भारतीय संविधान शामिल हैं। इस दौरान बलबीर कठेरिया, बबली गौतम, आशीष गौतम, राजेश मौर्या, सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहें