Saturday, September 12, 2026
No menu items!
spot_img

पंचायत सहायकों ने अखिलेश यादव को सौंपा ज्ञापन, नियमितीकरण और मानदेय बढ़ाने की मांग

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से पंचायत सहायकों के प्रतिनिधिमंडल ने भेंट कर उन्हें अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों के 58,672 पंचायत सहायक अपनी मांगों को लेकर सात सितंबर 2026 से लखनऊ के इको गार्डन में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हैं। उनका आरोप है कि सरकार की ओर से उनकी मांगों का अब तक कोई संज्ञान नहीं लिया गया है और न ही उनसे बातचीत के लिए कोई प्रतिनिधि धरना स्थल पर पहुंचा है।अखिलेश यादव ने पंचायत सहायकों के प्रति सहानुभूति जताते हुए उन्हें भरोसा दिया कि वर्ष 2027 में समाजवादी सरकार बनने पर उनकी मांगों पर अमल किया जाएगा। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि धरना स्थल पर पंचायत सहायकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उनके अनुसार पेयजल की समुचित सुविधा उपलब्ध नहीं कराई जा रही है, जबकि शौचालय में भी ताला डाल दिया गया है। प्रतिनिधिमंडल ने आशंका जताई कि पुलिस कभी भी बल प्रयोग कर उन्हें धरना स्थल से हटा सकती है।पंचायत सहायकों ने बताया कि वर्तमान में उन्हें छह हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय दिया जा रहा है। वे मानदेय बढ़ाने के साथ ही नियमितीकरण की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरना दे रहे हैं। प्रतिनिधिमंडल में अभिषेक यादव, जिलाध्यक्ष, शिवम मिश्रा, आरफ खान, किरन देवी, वंदना देवी और पुष्पा देवी शामिल रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ताज़ा ख़बरें