Saturday, November 21, 2026
No menu items!
spot_img

एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खेलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया अपना दम

लखनऊ। एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक व खेल महोत्सव ‘एराफेस्टा’ का भव्य समापन हुआ। समापन समारोह में मुख्य अतिथि प्रो. साबिरा हबीब के साथ प्रो-वाइस चांसलर प्रो. डॉ. फरजाना मेहदी, चेयरपर्सन प्रो. डॉ. गज़ाला ज़ैदी, डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर प्रो. डॉ. तनवीर खदीजा तथा प्रभारी डॉ. रूपाली मिर्जा और डॉ. शलभ कुमार सिंह मौजूद रहे।

महोत्सव में विज्ञान, एलाइड हेल्थ एंड साइंसेज, फार्मेसी और नर्सिंग संकायों के छात्रों ने वारियर्स, स्पार्टन्स, पैंथर्स और ट्रोजन्स टीमों के तहत गायन, नृत्य, दास्तानगोई, मुशायरा, फैशन शो व खेलों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। छात्रों ने फूड, कैलीग्राफी, सूट, हिजाब और ज्वेलरी के स्टॉल भी लगाए।

प्रतियोगिताओं में वारियर्स टीम ने मुशायरा और दास्तानगोई जीती। एकल गायन में मुनव्वर अली, ग्रुप सिंगिंग में पैंथर्स टीम तथा डांस सोलो में सानिया और ग्रुप डांस में वारियर्स टीम विजेता रही। ‘ट्रैश टू ट्रेजर’ एलाइड हेल्थ एंड साइंस की टीम ने जीता। फैशन शो में फ़ज़ल ‘मिस्टर एरा फेस्टा’, फरीहा सैयदा ‘मिसेज़ एरा फेस्टा’, फरज़ान ‘बेस्ट अटायर’ और बतूल ज़हरा ‘चैरिस्मैटिक पर्सनालिटी’ चुनी गईं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ताज़ा ख़बरें