Friday, November 20, 2026
No menu items!
spot_img

एयरटेल ने पेश किया ट्रैवल वीक, जिसमें इंटरनेशनल रोमिंग, यात्रा और अन्य सेवाओं पर मिलेंगे खास फायदे

लखनऊ: त्योहारी और सर्दियों के यात्रा सीज़न से पहले, एयरटेल 19 नवंबर से 25 नवंबर 2026 तक एयरटेल ऐप पर एयरटेल ट्रैवल वीक शुरू कर रहा है। इसके तहत एक ही प्लेटफॉर्म पर इंटरनेशनल रोमिंग, वीज़ा सहायता और विदेशी मुद्रा (फॉरेक्स) जैसी सुविधाओं का लाभ मिलेगा।

एयरटेल ट्रैवल वीक का मुख्य आकर्षण इंटरनेशनल रोमिंग पैक्स पर 10% की छूट है। यह छूट 1,000 प्रीपेड और 1,000 पोस्टपेड यूज़र्स, दोनों के लिए उपलब्ध होगी।

ग्राहक आउट ऑफ ऑफिस कॉन्टेस्ट में हिस्सा लेकर अपना सबसे क्रिएटिव आउट ऑफ ऑफिस ईमेल सबमिट कर सकते हैं और सभी खर्चों सहित विदेश यात्रा जीतने का मौका पा सकते हैं। दो भाग्यशाली विजेताओं को अपनी सपनों की छुट्टियों को हकीकत में बदलने का अवसर मिलेगा।

वीज़ा के लिए आवेदन करने वाले ग्राहकों को उपयुक्त एशियाई देशों के लिए एटलीस (Atlys) के माध्यम से अपने अगले वीज़ा आवेदन पर 100% की छूट, अधिकतम ₹4,000 तक, मिल सकती है।

यात्रा के लिए विदेशी मुद्रा की व्यवस्था करने हेतु ग्राहक बिना किसी मार्कअप और मुफ्त डिलीवरी के साथ नियो मल्टीकरेंसी कार्ड (Niyo Multicurrency Card) प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा, वे विशेष दरों पर नियो फॉरेक्स कैश की डोरस्टेप डिलीवरी का लाभ भी उठा सकते हैं, जिससे यात्रा से पहले विदेशी मुद्रा की व्यवस्था करना आसान होगा।

एयरटेल ने ब्रूज़्ड पासपोर्ट्स (Bruised Passports) के साथ भी साझेदारी की है, जिसके तहत ग्राहकों को पर्सनलाइज़्ड ट्रैवल प्लानिंग की सुविधा मिलेगी। पाँच भाग्यशाली ग्राहकों को ब्रूज़्ड पासपोर्ट्स के ट्रैवल एक्सपर्ट्स के साथ व्यक्तिगत ऑनलाइन कंसल्टेशन का अवसर मिलेगा। इससे वे अपनी यात्रा की योजनाओं और पसंद के अनुसार यात्रा की तैयारी कर सकेंगे।

एयरटेल ग्राहक यात्रा से जुड़े अन्य खास लाभ भी प्राप्त कर सकते हैं। इनमें 250 ग्राहकों के लिए खास मर्चेंडाइज़ के साथ कोंडे नास्ट ट्रैवलर (Condé Nast Traveller) की वार्षिक सदस्यता और सभी एयरटेल ग्राहकों के लिए 10 चुनिंदा सिटी गाइड्स का मुफ्त एक्सेस शामिल है। इसके अलावा, 500 भाग्यशाली एयरटेल ग्राहकों को ₹500 के अमेज़न (Amazon) वाउचर भी मिलेंगे।

एयरटेल ट्रैवल वीक 19 नवंबर से 25 नवंबर 2026 तक एयरटेल ऐप पर आयोजित किया जाएगा।

कॉन्टेस्ट में हिस्सा लेने के लिए ग्राहकों को एयरटेल ऐप पर जाकर ट्रैवल वीक (Travel Week) सर्च करना होगा – https://i.airtel.in/ir_travelweekpr, ऑफर के लिए रजिस्टर हुआ और एक आसान-से सवाल का जवाब देना होगा। सफलतापूर्वक भाग लेने वाले ग्राहक इसके बाद कॉन्टेस्ट में शामिल होने के पात्र होंगे।

एयरटेल ट्रैवल वीक की पहल कनेक्टिविटी से आगे बढ़कर ग्राहकों को विशिष्ट अनुभव प्रदान करने पर एयरटेल के निरंतर ध्‍यान को दर्शाता है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ताज़ा ख़बरें